फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   trains stuck in mega block

अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर रेलवे ने लिया आठ घंटे का मेगा ब्लॉक, एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
trains stuck in mega block
सब-वे निर्माण के लिए रेलवे आज आठ घंटे का मैगा ब्लॉक लेगा। ब्लॉक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक लिया जा रहा है। जिस कारण सहारनपुर-अंबाला मार्ग पर इस दौरान यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। ब्लॉक के कारण इस रूट पर चलने वाली एक दर्जन गाड़ियां रद्द की गईं हैं। रेलवे मंडल अंबाला के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि विभाग निर्धारित समय में अपना काम पूरा कर लेगा। ब्लॉक के बाद भी सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।
विज्ञापन

बॉक्स
अंबाला-सहारनपुर रूट पर यह गाड़ियां रहेगीं रद्द
अंबाला से सहारनपुर जाने वाली सवारी गाड़ी 64502 रद्द रहेगी। वहीं ऊना से हरिद्वार जाने वाली 12063 हरिद्वार-ऊना हिमाचल लिंक एक्सप्रेस रेलगाड़ी रद्द रहेगी। वहीं हरिद्वार से ऊना जाने वाली 12064 ऊना हिमाचल-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस रद्द की गई है।
विज्ञापन

मेरठ सिटी-अंबाला जाने वाली 54541 सवारी गाड़ी सहारनपुर-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह गाड़ी मेरठ से सहारनपुर के बीच चलाई जाएगी। वहीं अंबाला से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली 54540 सवारी गाड़ी अंबाला-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है। इसके अलावा 54304 कालका-दिल्ली जंक्शन जाने वाली गाड़ी अम्बाला-दिल्ली के बीच रद्द की गई है। यह ट्रेन कालका से अंबाला के बीच चलेगी। जबकि चंडीगढ़ से लखनऊ जंक्शन जाने वाली 15011 सहारनपुर-चंडीगढ के बीच रद्द रहेगी। यह गाड़ी सहारनपुर तक आएगी। वहीं 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सहारनपुर से लखनऊ के लिए रवाना की जाएगी। हजरत निजामुद्दीन से अंबाला जाने वाली गाड़ी 54539 रविवार को सहारनपुर तक आएगी। इसके अलावा 64513 सहारनपुर-नंगलडैम सवारी गाड़ी सहारनपुर-अम्बाला के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है। जबकि 12054/12053 अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस अंबाला-हरिद्वार-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है। वहीं 14712 और 14711 श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी अंबाला-हरिद्वार-अंबाला के बीच रद्द रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद-हापुड-दिल्ली जंक्शन-पानीपत-अंबाला के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं 14618 अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस अंबाला-पानीपत-दिल्ली जंक्शन-हापुड़-मुरादाबाद रूट से जाएगी। जबकि यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बिना रूके जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस, जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस अंबाला से वाया पानीपत दिल्ली हापुड होकर जाएगी। इसके अलावा 54531 अंबाला-कालका पैसेंजर जो अंबाला से शाम साढ़े छह बजे चलती है। उसे आधा घंटा रोकर शाम सात बजे चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed