फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tires of a truck loaded with sand and gravel caught fire

Yamuna Nagar News: रेत-बजरी से भरे ट्रक के टायरों में लगी आग

Fri, 09 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tires of a truck loaded with sand and gravel caught fire
प्रतापनगर। हिमाचल प्रदेश से रेत-बजरी भरकर पानीपत की ओर जा रहे एक ट्रक के टायरों में कलेसर गांव के पास अचानक आग लग गई। आग की लपटें धीरे-धीरे तेज हो गईं और ट्रक के पिछले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ट्रक के टायर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक इरफान ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से रेत भरकर पानीपत ले जा रहा था। जैसे ही वह कलेसर गांव के पास पहुंचा, तभी सड़क पर चल रहे कुछ राहगीरों ने उसे इशारा कर बताया कि उसके ट्रक के टायरों में आग लगी हुई है। चालक ने पीछे मुड़कर देखा तो आग की लपटें उठती नजर आईं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि समय रहते चालक को आग की जानकारी मिल गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। पुलिस व दमकल विभाग को भी मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed