{"_id":"faeea64dc64f54a8c7f14d05ae567c79","slug":"theft-in-a-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से नकदी और गहने चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर से नकदी और गहने चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुड़िया के दगान मोहल्ले में चोरों ने आंगनबाड़ी वर्कर के सूने पड़े घर के ताले तोड़ हजारों रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
वारदात के समय परिवार करनाल में आयोजित शादी समारोह में गया हुआ था। बुड़िया थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच की। कस्बे के दगान मोहल्ला निवासी मीनू गुप्ता ने बताया कि वह कस्बे की एक आंगनबाड़ी में कार्यरत है।
30 मई को वह करनाल में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई। सोमवार देर शाम जब वहां से वापस आकर गेट खोला तो दरवाजे पर लगे ताले टूटे थे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और कमरे में संदिग्ध स्थानों की जांच की। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखी सोने व चांदी की ज्वेलरी और हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। मंगलवार देर शाम पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई हरि राम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन बिजली टावर से दो लाख के पुर्जे चोरी : देहरादून से यमुनानगर आ रही विद्युत निगम की निमार्णाधीन हाई वोल्टेज लाइन के बिजली टावर से करीब दो लाख रुपये के नट बोल्ट और अन्य उपकरण चोरी हो गए।
हुडा सेक्टर 17 जगाधरी निवासी बृज किशोर सिंह ने छछरौली पुलिस को बताया कि विद्युत निगम की ओर से देहरादून से यमुनानगर तक हाई वोल्टेज लाइन बिछाई जा रही है जिसका एक बिजली टावर गांव गधौला में लगाया जा रहा है। सोमवार को बिजली टावर लगाने का काम चल रहा था।
रात होने पर कर्मचारी अपने घर चल गए। सुबह जब वे मौके पर पहुंचे तो टावर के पार्ट, नट बोल्ट और अन्य उपकरण गायब थे। बृज किशोर ने बताया कि चोरी हुए उपकरणों की कीमत लगभग दो लाख रुपये है।