फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The relatives of the accused complained to the SP

Yamuna Nagar News: आरोपी के परिजनों ने एसपी को दी शिकायत

Tue, 12 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the accused complained to the SP
एसपी से मिलने पहुंचे ताजेवाला गांव के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। ताजेवाला गांव में हुए लड़ाई झगड़े में आरोपी सुन्नवर के परिजन सोमवार को शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में डीएसपी हेड क्वार्टर कंवलजीत को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सुन्नवर व अन्य छह लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
ताजेवाला सरपंच जाकिर व मामले में आरोपी सुन्नवर के भाई मुन्नवर ने बताया कि 10 अगस्त को मेरे भतीजे सलमान के साथ गांव के ही बालकिशन व तीन-चार अन्य लोगों ने मारपीट कर दी थी। तब हमने अपने भतीजे का यमुनानगर सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर उसकी शिकायत थाना प्रतापनगर में पुलिस को दे दी थी। जब थाने में शिकायत गई तो बालकिशन व उसके परिवार वालों को थाने में दी गई शिकायत के बारे में जानकारी लगी तो वहां तीन चार लोग भी मेडिकल कराने सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए बालकिशन की शिकायत पर सुन्नवर, सलमान, राशिद, मेहताब व सद्दाम के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें पुलिस ने सुन्नवर को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

मामले को कुछ शरारती तत्व सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश में लगे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की जांच निष्पक्ष रूप से कराई जाए। लड़ाई झगड़ा दोनों पार्टियों की तरफ से किया गया है जब एक पार्टी पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी भी कर ली है तो दूसरी पार्टी पर भी दी गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed