{"_id":"6abac0082da6e6fb260118b1","slug":"waterlogging-at-pratapnagar-mandi-advice-issued-against-bringing-paddy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163692-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रतापनगर मंडी में भरा पानी, धान न लाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रतापनगर मंडी में भरा पानी, धान न लाने की सलाह
Tue, 29 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर की अनाज मंडी में तिरपाल से ढका गया धान। संवाद
प्रतापनगर। तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण प्रतापनगर अनाज मंडी में पानी भर गया है। इससे आवक प्रभावित हो गई है। विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम साफ होने और मंडी में व्यवस्था सामान्य होने तक वे धान लेकर मंडी में न आएं।
मंडी में पहले से पड़ा अनाज बारिश के कारण नमी की चपेट में है। वहीं मंडी में धान रखने के लिए पर्याप्त जगह और बारदाने की भी कमी बताई जा रही है। ऐसे में खेतों से धान की कटाई के बाद उसे मंडी तक लाने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आढ़तियों की ओर से भी फिलहाल धान की खरीद नहीं की जा रही है।
मंडी सचिव अनिल पुरुषार्थी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश होने के कारण मंडी में पड़े अनाज में नमी आना स्वाभाविक है। मंडी में पानी भरने और अनाज रखने की जगह की कमी को देखते हुए किसानों से फिलहाल धान मंडी में नहीं लाने की अपील की गई है। संवाद