फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The heat reduced due to rain, the humidity bothered

Yamuna Nagar News: बारिश से गर्मी कम, उमस ने किया परेशान

Sat, 22 Jun 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
The heat reduced due to rain, the humidity bothered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बारिश के बाद अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह के समय बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकले। किसी ने छत पर तो किसी ने पार्कों में जाकर आनंद लिया।
वहीं पशु-पक्षियों को भी बारिश होने से बड़ी राहत मिली है। हालांकि उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। धूप न निकली होने के बावजूद शहर पसीने से तरबतर रहा। इसके बाद धूप निकली, लेकिन शाम को एक बार फिर से आसमान में बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लंबे समय के बाद प्रकृति का नजारा भी अलग ही देखने को मिला।
विज्ञापन

सारे पेड़ हरेभरे नजर आए। बारिश न होने से पेड़ों के पत्तों पर धूल की मोटी परत जमी हुई थी। बारिश से धूल साफ हो गई। बारिश की वजह से रात में भी लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। एक दिन पहले तक जिन कूलर व पंखों की हवा भी गर्म लगती थी अब वह हल्की ठंड का एहसास करवा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को भी जिले में बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई पकड़ेगी जोर
बारिश होने से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ है। गेहूं कटाई के बाद खेत सूखे पड़े थे। अब बारिश होने से खेत गीले हो गए हैं। इससे खेतों में पानी भी कम देना पड़ेगा। जिससे खेत जल्दी तैयार होंगे और धान की रोपाई भी तेजी पकड़ेगी। गर्मी की वजह से किसान भी परेशान थे। तपती धूप व लू में खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा था। वहीं बारिश की कोई संभावना न होने के कारण किसान धान की रोपाई करने से बच रहे थे। ऐसे में बारिश होने से अब खेतों में धान की रोपाई का कार्य जोर पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed