फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The dead body of the driver was murdered and burnt on the canal bank.

Yamuna Nagar News: हत्या कर नहर किनारे जलाया चालक का शव

Tue, 27 Feb 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the driver was murdered and burnt on the canal bank.
जगाधरी। जगाधरी की द्वारका पुरी कॉलोनी निवासी हितेश राणा (40) की हत्या कर शव को दादूपुर नलवी नहर किनारे झाड़ियों में फेंककर जला दिया गया। हितेश रविवार रात को किसी को 25 हजार रुपये देने के लिए घर से निकला था। जडौदी गांव के पास नलवी नहर किनारे ग्रामीणों ने अधजला शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतक का शरीर 90 प्रतिशत जल चुका था। मृतक का केवल हाथ व कुछ चेहरा ही बचा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या की गई। इसके बाद शव को जलाया गया और नहर किनारे ठिकाने लगाया गया। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


द्वारका पुरी कॉलोनी निवासी बेटे भानूज राणा ने बताया कि उसके पिता हितेश राणा प्राइवेट कार पर ड्राइवरी करते थे। उन्हें टूर पर जाना था। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे किसी को रुपये देने की बात कहकर वह घर से 25 हजार रुपये लेकर निकले थे। 10 हजार रुपये उसके पिता के पास थे, जबकि 15 हजार रुपये उन्होंने मां के पास से लिए थे। बेटे ने बताया कि उसके पिता जब घर से निकलने लगे तो उसने कहा कि वह भी उनके साथ चलेगा लेकिन उनके पिता ने उससे आधे घंटे में ही वापस आने की बात कही। रुपये किसे देने थे, यह भी उसके पिता ने नहीं बताया था। इसके बाद उसके पिता पैदल ही घर से निकल पड़े लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। रात करीब 12 बजे तक वह और उसकी मां उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस न आने पर उन्होंने पिता के मोबाइल पर फोन किया लेकिन कभी मोबाइल बंद आया तो कभी व्यस्त मिला। इसके बाद वह रात को कार लेकर उन्हें तलाशने निकला, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह वह अपने चाचा राहुल के पास गया और उन्हें पिता के घर नहीं आने की बात चाचा को बताई। सुबह करीब नौ बजे उन्हें पुलिस से पता चला कि उसके पिता की हत्या कर शव को जडौदी गांव के पास दादूपुर नलवी नहर के किनारे जला दिया गया है।
सूचना मिलने पर वह अपने चाचा व अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि शव 90 प्रतिशत जल चुका था। केवल दाहिना हाथ व कुछ चेहरा बचा हुआ था। दाहिनी कलाई पर धागा बंधा हुआ था। इसके साथ ही एचआर व उसके नीचे राणा लिखा हुआ था। जिसे देखकर उन्होंने पिता की शिनाख्त की। शव के पास से मिला मोबाइल पुलिस ने उन्हें दिखाया। जो कि उसके पिता का ही था। भानूज राणा ने बताया कि उसके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
-----------

लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका

अन्य मामले में 28 जनवरी की रात जिस तरह बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की हत्या कर शव को जलाया गया था। उसी तरह हितेश राणा के शव को जलाया गया है। हितेश का भी केवल हाथ व कुछ चेहरा जलने से बचा हुआ था। राजन की हत्या की जिम्मेवारी बंबीहा गैंग द्वारा ली गई थी लेकिन परिजनों की माने तो हितेश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह केवल एक प्राइवेट व्यक्ति के पास ड्राइवरी करते थे। रविवार रात को वह किसी को रुपये देने के लिए घर से निकले थे। माना जा रहा है कि यह मामला रुपयों के लेनदेन का हो सकता है, क्योंकि मृतक के शव के पास से रुपये नहीं मिले है।

---------

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम-

सुबह जडौदी गांव के कुछ लोगों ने दादूपुर नलवी नहर किनारे हितेश राणा का अधजला शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी नरेंद्र राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के पास से उनका मोबाइल बरामद किया। तभी उस फोन पर शिवम बैंक-2 के नाम से कॉल आई। जिसके थाना प्रभारी ने रिसीव किया। तब उन्होंने बताया कि यह फोन हितेश राणा का है। शिवम ने हितेश राणा के बेटे भानूज राणा का नंबर दिया। जिसके बाद थाना प्रभारी ने परिजनों को सूचित किया। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। जहां तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।


-------------

वर्जन

दादूपुर नलवी नहर किनारे अधजले मिले शव के मामले में अज्ञात पर हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। हत्या किसने की, यह अभी पता लगाया जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।
- नरेंद्र राणा, प्रभारी, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed