फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ram Kishan Singh asked for the resignation

दिग्विजय ने मांगा रामकिशन फौजी का इस्तीफा

Thu, 23 Jan 2014 05:20 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Thu, 23 Jan 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
इनेलो की छात्र संघ इकाई के सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय पैलेस में
विज्ञापन
किया गया। इसमें गुप्ता  इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला मुख्यअतिथि रहे।

उन्होंने पार्टी की नेत्रदान मुहिम में सराहनीय सहयोग देने वाले युवाओें को सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर जिला यमुनानगर की इनसो इकाई को भंग करने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इनसो का सरोकार राजनीति के अलावा सामाजिक भी है।

इनसो के 10 हजार से अधिक युवाओें द्वारा नेत्रदान करने का संकल्प लिया गया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इनेलो का मकसद जनसेवा के लिए राजनीति करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के घर मेें चूल्हा जलाना जुर्म है तो इनेलो ऐसा जुर्म बार-बार करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की साजिश के चलते इनेलो सुप्रीमो, डॉ. अजय सिंह चौटाला, शेर सिंह बड़शामी आदि जेल में हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लोकायुक्त के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के तुरंत इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया तो इनसो कार्यकर्ता उनके आवास का घेराव कर प्रदर्शन करेगी। कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में उनका कहना था कि सरकार ने इन्हें इसके लिए मजबूर किया है। कर्मचारियोें को इस सरकार ने न्याय नहीं दिया है।

उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को तुरंत मानने की मांग की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए चौटाला ने कहा कि उन्हेें धरने-प्रदर्शन करने के बजाय जनता से किए गए वादोें को पूराकरना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक हजकां-भाजपा साथ हैं तब तक इनेलो गठबंधन करने के बारे मेें सोच भी नहीं सकती।

 समारोह में इनसो के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह चीका, जसवींद्र सिंह खैरा सह प्रभारी, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला  प्रधान गुरजिंद्र सिंह खेड़ी, युवा जिला प्रधान गुरविंद्र तेजली,  खिलाराम नरवाल, आर्दशपाल, अर्जुन सुढैल, रामपाल प्रधान, योगेश काका, मंदीप कंधेला और शिव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed