{"_id":"67eaed04bf3d9011ec053420","slug":"radour-got-sewerage-cleaning-jetting-machine-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-135418-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रादौर को मिली सीवरेज क्लीनिंग जेटिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रादौर को मिली सीवरेज क्लीनिंग जेटिंग मशीन
Tue, 01 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग की ओर से रादौर में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से सीवरेज क्लीनिंग जेटिंग मशीन खरीदी गई। सोमवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर मशीन को रवाना किया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सीवरेज क्लीनिंग जेटिंग मशीन की सहायता से रादौर में जाम पड़ी सीवरेज व्यवस्था को ठीक किया जा सकेगा। यह छोटी मशीन है, जिसे तंग गलियों में भी ले जाया जा सकेगा। इससे तंग गलियों में खराब पड़ी सीवरेज व्यवस्था ठीक हो सकेगी। विभाग के एसडीओ रवि नायक ने बताया कि रादौर में सीवरेज व्यवस्था ठीक करने के लिए अभी तक कोई मशीन नहीं थी।
जाम पड़े सीवरेज के लिए यमुनानगर से मशीन मंगवानी पड़ती थी। इसमें काफी दिन लग जाते थे। अब रादौर में मशीन उपलब्ध होने पर भारी लाभ मिलेगा। इससे जल्द जाम पड़े सीवरेज की समस्या का समाधान हो सकेगा। इस दौरान एक्सईएन दिनेश गाबा, जेई राजकुमार, जेई अमन शर्मा, पुष्पेंद्र गुर्जर, रूपेंद्र मल्ली, एमसी भगवतदयाल कटारिया, एमसी सुदेश सैनी, एमसी राजीव आर्य सन्नी, अमित गुप्ता मौजूद रहे।