फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   programe

बांग्लादेश के सिविल अधिकारियों ने ई-रजिस्ट्रेशन को सराहा

Fri, 05 Jun 2015 12:41 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 05 Jun 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
भारत और बांग्लादेश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में काफी समानता है। यहां और वहां की प्रशासनिक कार्यप्रणाली लगभग एक समान है। जैसे भारत में डीएम, एसडीएम और तहसीलदार हैं, उसी प्रकार से बांग्लादेश में भी यही व्यवस्था है। यह बात यमुनानगर आए बांग्लदेश के 47 सिविल अधिकारियों के शिष्टमंडल की ओर से कही गई। वे जिले में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेस ट्रेनिंग के तहत पहुंचे।
विज्ञापन


सरस्वती शुगर मिल में आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेने के बाद शिष्टमंडल ने लघु सचिवालय का दौरा कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को जाना। जिले में होने वाले ई-रजिस्ट्रेशन को उन्होंने खूब सराहा और कहा कि इस प्रकार से उनके वहां पर काम नहीं होता है। यह एक अच्छी पहल है अगर संभव रहा तो वे अपने देश में भी इसे लागू करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


सरस्वती शुगर मिल के सभागार में अधिकारियों को डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने डीसी कार्यालय के अंतर्गत विभागों के संगठनात्मक ढांचे और कार्य के बारे में अवगत कराया। डीएसपी ने पुलिस विभाग की कार्यशैली के बारे में विदेशी अधिकारियों को जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने ई-दिशा केंद्र व अन्य कार्यालयों का अवलोकन कर विभिन्न नागरिक सेवाओं का संचालन देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि जिले में डीसी कार्यालय से एडीसी, जिला राजस्व अधिकारी, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी, नगराधीश व उपमंडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए विकास योजनाओं व नागरिक सेवाओं का संचालन करते हैं। हर चरण में जनता की शिकायतों को निपटाने के लिए इंतजाम किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों का कर्तव्य जनता की सेवा तथा नागरिक सेवाओं के सुचारु संचालन का है।


उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को डीसी कार्यालय व राजस्व कोर्ट, एसपी कार्यालय, तहसील कार्यालय, ई-दिशा केंद्र में प्रत्यक्ष रूप से कार्यप्रणाली से रूबरू कराया। इसके बाद तहसील कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एडीसी डॉ. सतबीर सिंह सैनी, जगाधरी के एसडीएम प्रेमचंद, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, जगाधरी के तहसीलदार दर्शन सिंह, डॉ. एमके भंडारी, डीआईओ रमेश गुप्ता व सरस्वती शुगर मिल के वरिष्ठ मैनेजर राजीव मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed