{"_id":"66106cdd670f34cfe90e9979","slug":"postmortem-of-the-child-was-done-after-taking-out-the-dead-body-from-the-grave-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-116877-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कब्र से शव निकालकर बच्चे का कराया गया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कब्र से शव निकालकर बच्चे का कराया गया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
यमुनानगर। शिवपुरी बी कॉलोनी में नवजात की गला रेतकर हत्या करने के बाद ससौली के श्मशान घाट में दफनाए गए बच्चे के शव को शुक्रवार की सुबह निकाला गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डा. विजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान गड्ढे को खोदकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद तीन डॉक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। प्राथमिक जांच में बच्चे के गले पर तेजधार हथियार से काटने के निशान मिले हैं, जिससे गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकेगी। इससे पहले गांधी नगर पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
शिवपुरी बी निवासी सुमित की शिकायत पर वीरवार को उसकी पत्नी पर एक माह के बच्चे की हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया था। तब सुमित ने बताया था कि बच्चे की मौत के बाद शव को ससौली श्मशान घाट में दफना दिया गया। इसके बाद गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली ने बच्चे के शव को श्मशान घाट से निकलवाने के लिए पत्र लिखकर अनुमति मांगी। इसके बाद डीसी के आदेश पर बच्चे के शव को निकलवाने के लिए डा. विजय कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. विजय कुमार के साथ डा. जिघ्रेश, डा. सचिन शर्मा व एफएसएल के डॉक्टर चंद्रशेखर शुक्रवार सुबह पुलिस बल के साथ ससौली श्मशान घाट पहुंचे। पुलिस की तरफ से डीएसपी राजेश कुमार व गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। करीब साढ़े नौ बजे बच्चे के शव को निकालने के लिए गढ्डे की खुदाई शुरू की गई। गड्ढा खोद कर बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे तक पुलिस कार्रवाई चली। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है।
एसएचओ महरूफ ने बताया कि बच्चे के गले पर कटने का निशान है। हत्या की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। हत्या की रात बच्चे के माता-पिता घर पर थे। किसने हत्या की और क्यों की, ये बात तो वे दोनों ही बता सकते हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई तय है।