फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police is unable to break the dominance of Noni Rana who is sitting abroad

Yamuna Nagar News: विदेश में बैठे नोनी राणा का वर्चस्व नहीं तोड़ पा रही पुलिस

Thu, 13 Mar 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Police is unable to break the dominance of Noni Rana who is sitting abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शराब गोदाम पर फायरिंग की वारदात से एक बार फिर यमुनानगर जिला चर्चाओं में है। यमुनानगर पुलिस तमाम प्रयास के बावजूद भी गैंगस्टर नोनी राणा का वर्चस्व नहीं तोड़ पा रही। एक के बाद एक कई वारदातों में नोनी राणा का नाम सामने आ चुका है। जिस कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
पिछले करीब तीन माह यमुनानगर पुलिस के लिए खासे चुनौती पूर्ण रहे हैं। नवंबर माह में रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में हुई गैंगवार में तीन युवकों की हत्या के बाद जिला प्रदेशभर में चर्चाओं में रहा था। पांच शूटरों ने 80 से अधिक राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी गैंगस्टर नोनी राणा ने ली थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शूटरों की गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए। 11 सहयोगियों को भी काबू किया। गोली चलाने वाले शूटरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद जिले में रंगदारी के भी कई मामले आए। इनमें से ज्यादातर में नोनी राणा का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह फरवरी को शहर की कालिंदी कालोनी में कारोबारी के आवास पर फायरिंग में भी नोनी राणा का नाम ही सामने आया था। अब शराब के गोदाम पर फायरिंग में भी नोनी राणा का नाम सामने आया है। इसके बावजूद भी पुलिस नोनी राणा गैंग का वर्चस्व तोड़ने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed