फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police gave self-defense training to girl students

Yamuna Nagar News: पुलिस ने छात्राओं को दिया आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण

Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police gave self-defense training to girl students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस की सेफ सिटी टीम ने भगवान महावीर दिगंबर जैन हाई स्कूल जगाधरी में छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा टीम ने लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया।
टीम की एएसआई नीलम ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने दुर्गा-शक्ति एप लांच की है। दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी, इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराध पर रोक लग सकें। पुलिस टीम ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराधो बारे भी जागरूक किया तथा कॉलेज की छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप और डायल-112 एप डाउनलोड करवाकर उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की ओर से लड़कियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed