फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People from nomadic communities raised their issues

Yamuna Nagar News: घुमंतू समुदाय के लोगों ने उठाईं अपनी समस्याएं

Tue, 04 Aug 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
People from nomadic communities raised their issues
क्षेत्र में पहुंचने पर समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनते उपाध्यक्ष व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। हरियाणा घुमंतू जाति बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमपाल सोमवार को कस्बे की अनाज मंडी के समीप वास कर रहे बागड़ी समुदाय से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान समुदाय के लोगों ने वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया और पक्के शौचालय, पक्की छत, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग रखी। बागड़ी समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि अनाज मंडी के पास लगभग 30 से 35 परिवार निवास कर रहे हैं, जिन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ओमपाल ने मांगों का प्राथमिकता से समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरतमंद को सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed