फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People are troubled by the shortage of drinking water in Budhiya

Yamuna Nagar News: बूड़िया में पेयजल किल्लत से लोग परेशान

Mon, 07 Oct 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the shortage of drinking water in Budhiya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग को शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा। निवासियों की मानें तो विभाग के ट्यूबवेल से घराें में पेयजल आपूर्ति काफी लो प्रेशर में है। कई घरों में कई दिन तक पानी नहीं आता, जिससे मजबूरन आसपास हैंडपंप या सबमर्सिबल लगे घरों से पानी लेकर काम चलाना पड़ रहा है।
गत तीन दिनों से बूड़िया के दर्जनों घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। इससे पीने व घरेलू कामों के लिए पानी का प्रबंध करने में दिक्कतों से दो-चार हो रहे हैं। बूड़िया निवासी ललित, रजनी, नीलम, डिंपल व अन्य ने बताया कि तीन दिन से घरों में नलों से एक भी बूंद पानी नहीं टपका है, क्योंकि विभाग के ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

इससे पीने व घरेलू कामकाज के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो सौ मीटर दूरी पर लगे हैंडपंप या आसपास जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं, वहां से पानी लेकर काम चला रहे हैं। यह परेशानी कई माह से आ रही है। इसके समाधान को शिकायतें भी दी, पर समाधान नहीं हो पाया। इस संबंध में एसडीओ संजीव रोहिला ने कहा कि इस बारे में पता कर समाधान के लिए कर्मचारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed