फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Outstanding rent, if tax is not deposited then shop property will be sealed, Yamunanagar

बकाया किराया, कर जमा नहीं हुआ तो दुकान संपत्ति होगी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Outstanding rent, if tax is not deposited then shop property will be sealed, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बकाएदारों से रिकवरी को लेकर नगर निगम ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। दुकानों का बकाया किराया जमा न करवाने पर निगम ने 86 दुकानदारों को नोटिस भेजा है। इन दुकानदारों पर करीब एक करोड़ 96 लाख रुपये का किराया बकाया है। निगम ने इन दुकानदारों को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। निर्धारित समय अविधि में किराया जमा न कराने पर दुकान को सील कर दिया जाएगा।
इसी तरह संपत्ति कर जमा न करवाने वाले 68 संपत्ति धारकों को नोटिस भेजा गया था। इन पर लगभग 15 करोड़ 94 लाख रुपये बकाया है। वहीं, ट्रेड लाइसेंस न बनवाने पर 260 संपत्ति के मालिकों को नोटिस भेजा गया और 2000 औद्योगिक इकाईयों को नोटिस भेजने की तैयारी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय में यदि किराया व संपत्ति कर जमा न करवाया तो संबंधित दुकान व संपत्ति को सील किया जाएगा। वहीं, ट्रेड लाइसेंस ने बनवाने वालों पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निगम की यमुनानगर-जगाधरी एरिया में 1679 दुकानें हैं। इनमें से वर्कशॉप रोड की 12 दुकानों, बस स्टैंड के नजदीक स्थित पांच दुकानों, शहीद उद्यम सिंह मार्केट की एक, नेहरू पार्क मार्केट की एक, एफएसओ के नजदीक 4 दुकानों, शॉपिंग कांप्लेक्स कन्हैया चौक की 6 दुकानों, पालिका बाजार की 3 दुकानों, सच्चा सौदा मार्केट की 2 दुकानों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा मीट मार्केट की 3 दुकानों, मीरा बाई मार्केट की 36 दुकानों व जगाधरी जोन में छछरौली गेट, बुड़िया चौक व ईशापुर कॉलोनी की एक-एक दुकान, पुरानी जगाधरी की दो, गांव भटौली की दो व बुड़िया की 5 दुकानों को नोटिस दिया गया है। इन सभी दुकानदारों पर एक-एक लाख रुपये से अधिक किराया बकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने पहले भी सीलिंग की कार्रवाई की थी। तब बहुत से संपत्ति धारकों ने बकाया टैक्स जमा करवाया था। संपत्ति टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर (आईएएस) ने कुछ दिनों पहले अधिकारियों को निर्देश दिए थे। निगम का लगभग 15 करोड़ 94 लाख संपत्ति टैक्स दबाए बैठे 68 संपत्ति धारकों को नोटिस भेजा है। नोटिस प्रक्रिया के बाद धारकों की संपत्ति सील करने की नगर निगम कार्रवाई करेगा।
नगर निगम एरिया में कारोबार करने वाले कारोबारी ट्रेड लाइसेंस बनवाने को लेकर गंभीर नहीं है। निगम की ओर से ट्रेड लाइसेंस न बनवाने पर 60 अस्पताल, 30 पेट्रोल पंप, 35 मैरिज पैलेस, 30 होटल, 105 बैंक शाखाओं को नोटिस भेजे गए है। इनके अलावा लगभग 2000 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस भेजने की तैयारी की गई है। 30 पेट्रोल पंपों व 105 बैंक शाखाओं को ट्रेड लाइसेंस बनवाने को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। समयाविधि पूरी होने पर निगम द्वारा इन्हें सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का बकाया किराया, संपत्ति कर जमा न करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बकाया जमा न करवाने वालों को नोटिस भेजे गए है। निर्धारित समयाविधि में यदि बकाया जमा नहीं करवाया तो संपत्ति व दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
- अजय सिंह तोमर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed