फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposed making comments against VC and Registrar

Yamuna Nagar News: वीसी और रजिस्ट्रार के खिलाफ टिप्पणी करने का किया विरोध

Tue, 24 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Opposed making comments against VC and Registrar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सर्व जातीय समाज, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक अनाज मंडी जगाधरी में हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीसी पार्थ गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वीसी व रजिस्ट्रार के खिलाफ बयानबाजी का विरोध किया गया।
बैठक जगमाल सिंह कैत, प्रीति लाल बकाना, भारतीय पाल महासभा के जिला प्रधान राकेश पाल, हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के जिला प्रधान सुखबीर गुर्जर की अगुवाई में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वीसी डॉ. बीआर कांबोज व रजिस्ट्रार डॉ. पवन कुमार के विरुद्ध कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेता अनाब-शनाब बयानबाजी कर रहे हैं। विद्यार्थियों को भड़का कर विश्वविद्यालय का माहौल खराब किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने की मंशा रखते हुए बच्चों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की जो मांगें थीं, उनको विश्वविद्यालय प्रशासन ने मान लिया है। इसके बाद भी विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की ओर से भड़काऊ भाषण दिए जा रहे हैं। इस मौके पर जसविंद्र सिंह जोगी, विक्रम वाल्मीकि रमेश वाल्मीकि, डॉ. एसपी सिंह, गुरमेल सिंह, ओमपाल, शिवकुमार संधाला, पार्षद राजीव आर्य सन्नी, जसविंदर सिंह जोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed