फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Observers appointed for local body elections

Yamuna Nagar News: निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Tue, 18 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Observers appointed for local body elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी और रादौर नगरपालिका चुनाव प्रक्रिया की मॉनिटरिंग व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की ओर से चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जयबीर सिंह आर्य आईएएस को सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर पंखुड़ी कुमार एसपी (एचएसएनसीबी) को नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि दोनों पर्यवेक्षकों से चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रात: 10 से 11 बजे तक सर छोटू राम थर्मल यमुनानगर के रेस्ट हाउस में मिला जा सकता हैं। जयबीर सिंह आर्य आईएएस सामान्य पर्यवेक्षक से मोबाइल नंबर 9871100280 पर तथा पुलिस पर्यवेक्षक पंखुड़ी कुमार से मोबाइल नंबर 9254076984 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक जयबीर सिंह आर्य ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने चारों नामांकन प्राप्ति केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने जनता से अपील की है कि सभी दो मार्च को अपने मतदान का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान करना आवश्यक है। वहीं पंखुड़ी कुमार ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था चाक चौबंद रहे और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हो। एसपी यमुनानगर राजीव देसवाल ने पर्यवेक्षकों को चुनाव प्रक्रिया शांति और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed