{"_id":"69b32df76172aed50f062192","slug":"numerical-questions-from-science-and-long-questions-from-philosophy-confused-me-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-152697-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विज्ञान के संख्यात्मक और दर्शनशास्त्र के दीर्घ प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विज्ञान के संख्यात्मक और दर्शनशास्त्र के दीर्घ प्रश्नों ने उलझाया
Fri, 13 Mar 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
जगाधरी। जिले के 52 केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं, 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा हुई। वीरवार को दसवीं की विज्ञान विषय की परीक्षा और 12वीं के दर्शनशास्त्र व कृषि विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान दसवीं के विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर सुबह काफी तनाव देखने को मिला। वहीं, आसान प्रश्नपत्र आने से विद्यार्थियों को काफी खुशी हुई। इस दौरान जहां 10वीं के विज्ञान के प्रश्नपत्र में संख्यात्मक प्रश्नों और 12हवी दर्शनशास्त्र के दीर्घ प्रश्नों ने विद्यार्थियों को काफी उलझाया। ऐसे में समय की बाध्यता होने के कारण विद्यार्थियों को वैकल्पिक प्रश्नों का चयन करना पड़ा।
परीक्षा सायंकालीन सत्र में दोपहर साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक हुई। इस दौरान विद्यार्थियों में सुबह काफी तनाव देखने को मिला। परीक्षा के लिए विद्यार्थी समय से पहले केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। विद्यार्थियों ने सबसे पहले अपना अनुक्रमांक देखा और कक्ष की जानकारी ली। परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी खिलखिलाते हुए बाहर निकले। विद्यार्थियों ने बताया कि एक दो प्रश्नों को छोड़कर बाकी प्रश्नपत्र सरल था। वहीं, वैकल्पिक विषय होने के कारण 12वीं की परीक्षा में कम विद्यार्थी रहे।
दूसरी तरफ परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर चाक-चौकस सुरक्षा व्यवस्था रही। सभी केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी व्यक्ति को केंद्र के बाहर खड़े नहीं होने दिया गया। वहीं, केंद्रों पर उड़नदस्तों की दबिश भी जारी रही। उड़नदस्तों ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बोर्ड उड़नदस्ता अधीक्षक व जिला समन्वयक ओपी वर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी केंद्र पर उपद्रव व नकल संबंधी कोई मामला नहीं मिला। नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर सभी प्रबंध किए हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आसान था प्रश्नपत्र
काशी ने बताया कि विज्ञान का प्रश्न अन्य विषयों की अपेक्षा थोड़ा कठिन रहा। सभी नहीं लेकिन एक दो प्रश्न थोड़ा मुश्किल थे, जिन्होंने परेशान किया। इसके अलावा अन्य सभी प्रश्न आसान थे। आसान प्रश्नपत्र से विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। सभी की परीक्षा अच्छी हुई है।
-- -- -- -- -
लंबा था प्रश्नपत्र
जोया सलमानी ने बताया कि विज्ञान का प्रश्न पत्र अन्य की अपेक्षा लंबा था। इसके उत्तर लिखने में बहुत समय लगा। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन बेहद जरूरी था। ऐसे में उत्तर लिखने में हाथ तेज चलाना पड़ा। बाकी प्रश्नपत्र आसान था, जिसे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
पहले लगा था डर
अलीशा ने बताया कि परीक्षा को लेकर पहले थोड़ा डर था। चूंकि विज्ञान सूत्रों पर आधारित विषय है और यह विद्यार्थियों को काफी परेशान करता है। इस कारण परीक्षा को लेकर सुबह तक काफी डर था। परंतु आसान प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थियों को सुकून मिला।
केस स्टडी थी मुश्किल
लक्ष्मी ने बताया कि बताया कि प्रश्नपत्र आसान था। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। केवल केस स्टडी के प्रश्न कुछ उलछाया, परंतु इसके विकल्प में भी प्रश्न पूछे गए थे, जिससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिली। सुबह जहां डर था, वहीं शाम को परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को खुशी थी।
पाठ्यक्रम से पूछे थे प्रश्न
अभिजोत सिंह ने बताया कि परीक्षा काफी अच्छी रही। प्रश्नपत्र काफी आसान था, एक नहीं बल्कि सभी प्रश्नपत्र कोड आसान आए थे। प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। अच्छी तैयारी के साथ पहुंचे विद्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर देने में कोई परेशानी नहीं हुई। सभी की परीक्षा अच्छी हुई है।