फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No trace of the suspect in Avatar's murder

Yamuna Nagar News: अवतार की हत्या के आरोपी का सुराग नहीं

Sat, 13 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
No trace of the suspect in Avatar's murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तलाकौर निवासी अवतार सिंह के हत्यारोपी भतीजे सुखजीत उर्फ डिंपल को काबू करने के लिए पुलिस नजदीक पहुंच गई है। पुलिस का दावा है एक या दो दिन में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही। शुक्रवार को भी थाना छप्पर पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को हत्यारोपी के छिपने की कुछ जानकारी हाथ लगी है।
विज्ञापन

मृतक अवतार सिंह व आरोपी सुखजीत रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। वीरवार को उनमें रंजिश के चलते झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी सुखजीत ने कृपाण से चाचा अवतार सिंह पर हमला कर दिया था। इसमें वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया था। उसे सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उसे उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। परंतु, शुक्रवार सुबह अवतार सिंह अपने कमरे में मृत मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब थाना छप्पर पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी सुखजीत उर्फ डिंपल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है।

उधर, थाना छप्पर के प्रभारी सुमित कांबोज मामले में लगातार दबिश दे रही है, शुक्रवार को भी कई जगहों पर दबिश दी गई, इस दौरान कुछ जानकारी हाथ लगी है। उम्मीद है एक-दो दिन में आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed