{"_id":"65c14d12beb21f85bf01ffe9","slug":"machine-operator-injured-in-collision-with-tractor-trolley-case-registered-against-driver-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113472-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मशीन ऑपरेटर घायल, चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मशीन ऑपरेटर घायल, चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शुगर मिल के पास गन्ने से भरी ट्रॉली ने बाइक सवार चांदपुर निवासी विनोद कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
चांदपुर निवासी आकाश गुप्ता ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता विनोद कुमार गुप्ता शादीपुर प्लाईवुड फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर का काम करते हैं। रात करीब सवा आठ बजे उसके पिता अपनी बाइक पर फैक्ट्री से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। जब वह शुगर मिल के गेट नंबर तीन के पास पहुंचे तो पीछे से गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।