फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jagadhari utensils started shining in the fair area

Yamuna Nagar News: मेला क्षेत्र में चमकने लगे जगाधरी के बने बर्तन

Mon, 11 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jagadhari utensils started shining in the fair area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कपालमोचन मेला क्षेत्र में अलग-अलग सामान की दुकानें सज गई थीं, जिनमें कई दुकाने जगाधरी में तैयार बर्तनों की है। यहां स्टील, तांबे, पीतल व कांसे के बर्तन चमक रहे हैं, जिसे देख मेला शुरू होने से पहले यहां पहुंच रहे श्रद्धालु दुकानों पर खींचे चले आ रहे हैं।
पांच दिन के मेले से जगाधरी के कारोबारियों व दुकानदारों को करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है, जिसे लेकर कई माह पहले जगाधरी व मानकपुर की बर्तन फैक्ट्रियों में बर्तन तैयार किए गए, जो अब मेला क्षेत्र में लगी दुकानों पर पहुंच गए हैं। कपालमोचन मेले से बर्तन खरीद कर ले जाने की दशकों पुरानी परंपरा है।
विज्ञापन

इस पर मेले में आने वाले पंजाब सहित अन्य प्रदेशों के लाखों श्रद्धालु बर्तन खरीद कर ले जाते हैं। हर साल पांच दिन के मेले में कई लाख श्रद्धालु आते हैं, जिनमें ज्यादातर परिवार मेला स्थल पर लगी स्टॉल व दुकानों पर मेले के सभी पांच दिन और मेले के आखिरी दिन जगाधरी में दुकानों, स्टॉल व फड़ियों से बर्तन खरीदते हैं। इस तरह हर साल मेले में पांच से सात करोड़ का कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी 11 से 15 नवंबर तक लगने वाले कपालमोचन मेले से कारोबारियों व दुकानदारों को सात करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। दी जगाधरी मेटल मैन्युफैक्चरर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदरलाल बतरा ने कहा कि गत वर्षों की तरह जगाधरी के बर्तन कारोबारियाें व दुकानदारों को मेले से करोड़ों रुपये के कारोबार की आस है।

बूड़िया चौक समीप रहने वाले दुकानदार हरीश कुमार ने बताया कि बर्तन खरीद की परंपरा मेले से दशकों पुरानी जुड़ी है, इसलिए मेले के दौरान बर्तनों की अच्छी खासी खरीद होती है। पंजाब सहित अन्य राज्यों सहित स्थानीय श्रद्धालु भी मेले के पांच दिनों में शगुन के तौर पर जरूर बर्तन खरीदते हैं। यह देखते हुए जगाधरी से बर्तन खरीद पहली बार मेले में बर्तनों की दुकान लगाई है। पूरी उम्मीद है कि बर्तनों की अच्छी बिक्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed