फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal cutting of trees is happening in Chikkan forest.

Yamuna Nagar News: चिक्कन जंगल में हो रहा खैर पेड़ों का अवैध कटान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal cutting of trees is happening in Chikkan forest.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। कलसिया रेंज के चिक्कन बीट में बेश कीमती खैर के पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों में ही वन विभाग ने खैर से भर कई वाहन पकड़े हैं। बावजूद इसके जंगल में कटान पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जंगल में खैर तस्कर पेड़ लगातार काट रहे हैं, हालांकि वन विभाग कार्रवाई कर कई तस्करों पर केस दर्ज कर वाहन जब्त किए हैं। लेकिन वारदात कम होने की बजाए बढ़ती जा रही हैं। वन व पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि जंगलों से बेशकीमती पेड़ों की कटाई हो रही है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो जल्द जंगलों से कीमती पेड़ों की प्रजातियां लुप्त हो जाएंगी। भावी पीढ़ी फोटो में ही बेशकीमती पेड़ देख पाएगी। लोगों का कहना है कि चिक्कन जंगल में जांच की जाए तो से काटे सैंकड़ों खैर पेड़ों के अवशेष मिलेंगे। बेशकीमती पेड़ों की तस्कर जंगल, पर्यावरण, राज्य संपदा सभी को नुकसान पहुंचा ही रहे हैं। इससे सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहा है।

जंगल में ड्यूटी पर तैनात वन रक्षक छबील दास ने बताया कि वे एक महीना पहले ही बदलकर यहां आए हैं। क्षेत्र के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी, जिसका फायदा तस्करों ने उठाया है। वारदात को देखते हुए जंगल में गश्त भी बढ़ा दी गई है। एक महीने में कई वाहन जब्त किए हैं और तस्करों पर केस दर्ज किया है। इस बारे में छछरौली कलसिया रेंज अधिकारी दिनेश पूनिया ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में कर्मचारी की दिन रात गश्त कर रहे हैं और बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए जाते हैं। यदि चिक्कन जंगल में पेड़ काटे गए हैं, तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed