फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband commits suicide by jumping in front of a train after a dispute with his wife

Yamuna Nagar News: पत्नी से विवाद में पति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की खुदकुशी

Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by jumping in front of a train after a dispute with his wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। पत्नी से विवाद के कारण तनाव में चल रहे युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जीआरपी ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि वह खुद ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। इसके लिए कोई भी दोषी नहीं है।
दराजपुर व वर्कशॉप के बीच में वीरवार की सुबह एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहनलाल के रूप में हुई। जीआरपी से जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि मोहनलाल मजदूरी करता था। उसकी करीब सात साल पहले शादी हुई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी है। कुछ समय से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी और थाने में शिकायत भी कर रखी थी। इसी बात से वह तनाव में रहता था। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि वह खुद ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed