फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Humidity has made life miserable, chances of rain today

Yamuna Nagar News: उमस ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार

Tue, 24 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Humidity has made life miserable, chances of rain today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सुबह से लेकर दोपहर तक जिले में बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकली लेकिन ज्यादा तेज नहीं थी। जिस कारण उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। उमस की वजह से छाया में बैठने पर भी लोगों का शरीर पसीने से तरबतर रहा। लोगों को चिपचिपी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।
रविवार को जिले में अच्छी बारिश हुई थी। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। हालांकि शाम तक उमस व गर्मी रही, लेकिन रात में मौसम ठंडा रहा। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने चैन की नींद ली। सोमवार सुबह काले बादल उमड़ आए, जिससे बारिश होने की उम्मीद लगाई गई। परंतु सुबह से लेकर शाम तक भी बारिश नहीं हुई। दिनभर लोग उमस से परेशान दिखे।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। वहीं बारिश की वजह से बिजली के अघोषित कटों में कमी देखने को मिली है। इससे बिजली निगम के कर्मचारियों को काफी राहत मिली है, क्योंकि अत्याधिक गर्मी की वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर से फ्यूज व जंपर टूट रहे थे। जिससे शिकायतों की संख्या ज्यादा बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कर्मचारी 24 घंटे भागदौड़ कर शिकायतों के समाधान में लगे थे। जिससे कर्मचारियों को आराम करने का समय भी नहीं मिल रहा था। वहीं, खेतों में धान रोपाई का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। एक दिन पहले हुई बारिश से खेतों में ट्यूबवेल से पानी कम देने की जरूरत पड़ेगी। अब तक 30 प्रतिशत से अधिक एरिया में धान की रोपाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed