फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   hospital doctor sp

सर्जरी कर प्लेट डालने के विरोध में मरीज ने अस्पताल में किया हंगामा, कार्रवाई के लिए पहुंचा एसपी ऑफिस

Fri, 06 Sep 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
hospital doctor sp
सड़क हादसे के बाद घायल हुए युवक का एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर बाजू में प्लेट डाल दी। घायल साहिल धीर का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर्स ने केवल सर्जरी की परमिशन ली थी। उसकी बाजू में प्लेट बिना उससे पूछे डाल दी। इसको लेकर मरीज ने अस्पताल में हंगामा किया। इसके बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर घायल अस्पताल के मरीज की वर्दी में ही लघु सचिवालय पहुंच गया और एसपी को शिकायत दी। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, अस्पताल संचालक डॉ. बीएस का कहना है कि मरीज की लिखित में अनुमति लेकर ही सर्जरी की गई। उनके पास तीन स्थानों पर साइन लिए गए। उसके भाई से भी इस बारे में अनुमति ली गई थी। सर्जरी के बाद उन्होंने ही अस्पताल में हंगामा किया। उनके काम में बाधा पहुंचाई।
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप की रामनगर कॉलोनी निवासी साहिल धीर ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि उसका दो सितंबर को पाबनी रोड पर ओमक्स सिटी के पास एक्सीडेंट हो गया था। उसे इलाज के लिए एक अस्पताल लाया गया था। वहां पर उन्हें डॉक्टर ने माइनर सर्जरी बिना प्लेट डाले करने की बात कही गई। इसके लिए वे राजी हो गए थे। लेकिन उसे बताए बिना ही डॉक्टर ने उसकी बाजू में प्लेट डाल दी। इसके साथ ही एक्सरे करने से भी मना कर दिया। जब उन्होंने खुद एक्सरे कराया तो इस बात का पता चला। उन्होंने डॉक्टर से बात की तो सेटलमेंट के लिए उन्हें कहा गया। उन्होंने मना किया तो उनके साथ वहां पर हाथापाई तक हुई और रिपोर्ट भी छीन ली। उन्होंने इसको लेकर एसपी व सीएमओ को शिकायत दी है। उनका यह भी आरोप है कि जब उन्होंने ऑपरेशन करने का विरोध किया था उन्हें धमकाया गया। परेशान होकर उन्होंने शिकायत एसपी को दी।
विज्ञापन

आरोप निराधार, लिखित में अनुमति लेकर की सर्जरी
एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. बीएस का कहना है कि उन पर जो भी आरोप लगे हैं वे निराधार हैं। मरीज की अनुमति लेकर सर्जरी की गई। उनके पास मरीज व उसके भाई द्वारा साइन की हुई लिखित में अनुमति है। सर्जरी प्लेट डालने के लिए ही की गई थी। सर्जरी बिल्कुल सही हुई है। अब वे बेवजह विवाद खड़ा कर रहे है। मरीज ने अस्पताल में हंगामा किया। मरीजों के इलाज में बाधा पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed