फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guruji entered the field to increase the number of students

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे गुरुजी

Tue, 01 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Guruji entered the field to increase the number of students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं, सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए गुरुजी भी मैदान में उतर गए हैं। जिसके तहत शिक्षक घर-घर जाकर लोगों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। लोगों को उनके बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिले में कुल 592 प्राथमिक, करीब 250 माध्यमिक व 111 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से पिछले की अपेक्षा नए सत्र में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। जिसकी जिम्मेदारी गुरुजनों को दी गई है। इसके लिए गुरुजी घर-घर जाकर लोगों को सरकारी स्कूलों की सुविधाओं व योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए राजकीय अध्यापक संघ की ओर से भी शिक्षकों को प्रवेश उत्सव का लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संघ जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर अपनी टीम के साथ ने गांव भमनौली के घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं के बारे में बताया। टीम में शामिल जगदेव, पुलकित शर्मा, संदीप पंजेटा, सुमन बक्शी ने अभिभावकों से उनके बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र कलेर ने अभिभावकों से कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। जिनका लाभ उठाने के लिए अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं। स्कूल में पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए मुफ्त वर्दी, पुस्तकें, स्कूल बैग व स्टेशनरी दी जा रही है। सरकारी स्कूलों में उच्च शिक्षा प्राप्त प्रशिक्षित एवं मेहनती अध्यापक हैं।
सीसीई के अंतर्गत नियमित मूल्यांकन एवं सेट से अवसर एप पर भी परीक्षा ली जाती है। हर शनिवार को जॉय फुल डे मनाया जाता है, बच्चों को खेल खेल में शिक्षा दी जाती है। सभी बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाती है। अनुसूचित जाति के छठी व नौवीं के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त साइकिल सुविधा दी जाती है। मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति सुविधा है।

एससी, बीसीए, बीपीएल बच्चों के लिए मासिक व वार्षिक प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है। मिड डे मील योजना से स्वच्छ व पौष्टिक भोजन दिया जाता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की से सहगामी गतिविधियों जिसमें खेल,योग,नृत्य गायन,पेंटिंग इत्यादि को प्रोत्साहन व खेलो इंडिया खेलो स्कूल गेम करवाई जाती हैं। हर विद्यालय में प्रश्नोत्तरी क्लब से गतिविधियां करवाई जाती है। सरकारी विद्यालयों में एनडीए, नीट, जेईई की कोचिंग के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed