फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government should form a board for the protection of Yamuna: Mittal

यमुना के संरक्षण के लिए सरकार बनाए बोर्ड : मित्तल

Sun, 17 Nov 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Government should form a board for the protection of Yamuna: Mittal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुना बचाओ समिति के पुराना रादौर रोड स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई। इसमें यमुना नदी के प्रदूषित होने पर चिंता जताई गई। साथ ही समिति के संयोजक महेंद्र मित्तल ने केंद्र व प्रदेश सरकार से यमुना बोर्ड का गठन कर यमुना नदी व नहर के संरक्षण की मांग रखी।
इसके अलावा यमुना नदी व नहर के किनारे सुंदर घाट व यमुना जल को स्वच्छ व पीने योग्य बनाने की मांगें उठाई। मित्तल ने कहा कि शहर से निकल रही यमुना नहर के किनारे व जल दूषित हो चुके हैं, जिनमें स्नान व धार्मिक अनुष्ठान करते समय श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। इसलिए मांग है कि यमुना को दूषित होने से बचाया जाए।
विज्ञापन

यमुना में सीवर व नालों का गंदा पानी छोड़ने पर रोक लगाई जाए। साथ ही सरकार यमुना बोर्ड का गठन करे। मौके पर संजय मित्तल, संदीप गांधी व कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सुझाव दिया कि यमुना समीप वाहन पार्किंग, स्नान घाट, कपड़े बदलने के स्थान बनाए जाएं। इस मौके पर सुमन लता, दीपक कपूर, संजीव गुप्ता, कमल धीमान, महेश पासी, दीपक बडोला, संजय मित्तल, विपिन गुप्ता, संदीप गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed