{"_id":"685e3f3e46494d7b750d51a6","slug":"gangster-romil-s-last-rites-were-performed-under-police-protection-in-yamunanagar-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar:पुलिस सुरक्षा में हुआ गैंगस्टर रोमिल का अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखागिनी; माता-पिता लिपट कर रोये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar:पुलिस सुरक्षा में हुआ गैंगस्टर रोमिल का अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखागिनी; माता-पिता लिपट कर रोये
Fri, 27 Jun 2025 12:20 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:20 PM IST
सार
गैंगस्टर रोमिल वोहरा के संस्कार के दौरान केवल आसपड़ोस के लोग शामिल थे, लेकिन कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचा। जैसे ही पिता जेल के वैन से नीचे उतरे, वह बिलखते हुए बेटे रोमिल के शव के पास पहुंचे और माथे को चूमते हुए जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गैंगस्टर रोमिल वोहरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर रोमिल वोहरा का पुलिस सुरक्षा में शुक्रवार को कांसापुर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता कपिल वोहरा ने बेटे की चिता को मुखागिनी दी। उन्हें जिला जेल से सुबह सवा 10 बजे अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लगाया गया था। अंतिम संस्कार के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
संस्कार के दौरान केवल आसपड़ोस के लोग शामिल थे, लेकिन कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचा। जैसे ही पिता जेल के वैन से नीचे उतरे, वह बिलखते हुए बेटे रोमिल के शव के पास पहुंचे और माथे को चूमते हुए जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। जबकि मां रिषा वोहरा पहले ही बेटे के शव के पास बैठ उसे निहार रही थी। ऐसे में बुआ ने रिषा के गले लिपट कर उसे सांत्वना दी। उधर, अंतिम संस्कार के दौरान कुछ संदिग्ध लोग भी देखे गए, जिनसे खुफिया तंत्र ने उनसे पूछताछ कर उनके नाम पूछे।
विज्ञापन
बता दें कई दिनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुख्यात शार्प शूटर रोमिल वोहरा को डेरा मंडी के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास के क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुठभेड़ में मार गिराया था। मृतक गैंगस्टर रोमिल पर कुल आठ केस दर्ज हैं, जिनमें पांच थाना गांधी नगर, थाना रादौर, थाना शहर जगाधरी, थाना छप्पर व थाना व्यासपुर में केस दर्ज हैं। रोमिल कांसापुर एरिया की अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन