फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   From today, the command of garbage collection and disposal is in the hands of a new agency

Yamuna Nagar News: आज से नई एजेंसी के हाथ में कूड़ा उठान व निस्तारण की कमान

Tue, 02 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
From today, the command of garbage collection and disposal is in the hands of a new agency
शहर में सड़कों किनारे लगे कूड़े के ढेर। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंटी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में आज से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य नई एजेंसी करेगी। पूजा कंसलटेशन एजेंसी को टेंडर अलॉट किया गया है। एजेंसी का कार्य 30 अगस्त 2026 तक रहेगा। गत माह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई रेट अप्रूवल कमेटी ने इसे फाइनल किया था।
पूजा कंसलटेशन को घरों से कूड़ा उठाने व कैल स्थित प्लांट में कचरे का निस्तारण का ठेका करीब 21 करोड़ 60 लाख रुपये में दिया गया है। इससे पहले शहर से कूड़ा उठाने का कार्य श्री श्याम एसोसिएट एजेंसी कर रही थी। श्री श्याम एजेंसी का कार्य पहले खत्म हो गया था। नया टेंडर न होने की वजह से इसका कार्य दो माह के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। वह समय एक सितंबर को पूरा हो गया।
विज्ञापन

अब तक कूड़े का उठान कर रही श्री श्याम एसोसिएट एजेंसी के काम से लगभग सभी पार्षद नाखुश थे। 11 अगस्त को जब नगर निगम सदन की बैठक हुई थी तो तब भी पार्षदों ने एजेंसी के खिलाफ खूब आवाज उठाई थी। सभी 22 निर्वाचित व तीन मनोनीत पार्षदों ने एजेंसी का टेंडर रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया था कि कॉलोनियों में कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। वार्डों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। कूड़ा उठान का कार्य ठीक से नहीं करने पर नगर निगम एजेंसी पर डेढ़ करोड़ रुपये की पेनल्टी भी लगा चुका है। यह पेनल्टी जीपीएस की रिपोर्ट के आधार पर लगाई गई थी। कर्मचारियों के वर्दी में न होने और नियमित कूड़ा उठान न होना भी पेनल्टी लगाने का बड़ा कारण रहा।
रोजाना निकलता है 250 से 300 मीट्रिक टन कूड़ा
जगाधरी व यमुनानगर शहर से रोजाना 250 से 300 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। घरों से निकलने वाले कूड़े को टिप्पर के माध्यम से कैल स्थित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट में ले जाया जाता है। जहां पर कूड़े को उसकी श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग किया जाता है। नए टेंडर के अनुसार नई एजेंसी के पास 400 से अधिक कर्मचारी, 117 टिप्पर, 22 ट्रैक्टर-ट्राली, तीन पोकलाइन, दो लाेडर का प्रबंध करना होगा। टिप्परों पर निगरानी के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से कूड़ा उठाने वाले टिप्परों की आवाजाही पर नजर रखी जाती है।

नई एजेंसी दो सितंबर से काम शुरू कर देगी। एजेंसी नए संसाधनों और उपकरणों के साथ काम करेंगी। हर टिप्पर की मॉनिटरिंग होगी। नए टेंडर में गाड़ियों व टिप्पर की संख्या को बढ़ाया गया है। - सुमन बहमनी, मेयर यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed