फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will get subsidy on agricultural equipment: Director

कृषि यंत्रों पर किसानों को मिलेगा अनुदान : निदेशक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get subsidy on agricultural equipment: Director
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उप कृषि निदेशक आत्मा राम गोदारा की अध्यक्षता में शुक्रवार को फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2022-23 व 2023-24 के अंतर्गत अनुदान पर दिए गए कृषि यंत्रों स्ट्रा बेलर व हे रेक का भौतिक सत्यापन किया गया। यह कार्य सहायक कृषि अभियंता यमुनानगर, उप मंडल कृषि अधिकारी, जगाधरी व खंड कृषि अधिकारी, जगाधरी, छछरौली व सरस्वती नगर, कृषि विकास अधिकारी (फार्म यंत्र) की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
जिले में दिए गए 13 स्ट्रा बेलर व 11 हे रेक कुल 32 कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन अनाज मंडी, जगाधरी व अनाज मंडी, सरस्वती नगर में किया गया। सभी कृषि यंत्र मौके पर ठीक पाए गए। उप कृषि निदेशक आत्मा राम गोदारा ने मौके पर मौजूद सभी किसानों से आह्वान किया कि वह अपने इन कृषि यंत्रों का उपयोग आगामी धान की कटाई के बाद फसल अवशेषों के प्रबंधन में अवश्य करे व किसानों को फसल अवशेषों में आग न लगाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता विनीत कुमार जैन ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2023-24 के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि किसानों को अनुदान पर दी जाएगी। गत वर्ष 13399 किसानों ने लगभग 81 हजार एकड़ में अपने धान के फसल अवशेषों का प्रबंधन कृषि यंत्रों द्वारा करने उपरांत विभागीय पोर्टल पर आवेदन किया था उनको लगभग छह करोड़ रुपये की राशि सहायता के रूप में दी जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से तीन करोड़ रुपये की राशि अभी तक किसानों के बैंक खातों में जमा करवाई जा चुकी है। शेष किसानों को बजट उपलब्ध होते ही दे दी जाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के कारण किसानों को दी जाने वाली इन कृषि यंत्रों की अनुदान राशि व फसल अवशेष प्रबंधन हेतु दी जाने वाली सहायता राशि लंबित थी जैसे ही विभाग द्वारा बजट उपलब्ध करवाया जाता है, अनुदान राशि किसानों के बैंक खातों में जमा करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed