फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees roared for demands, will strike on 27th, Yamunanagar

मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी, 27 को करेंगे हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Employees roared for demands, will strike on 27th, Yamunanagar
नगर निगम कार्यालय के गेट पर एकत्र होकर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम गुरुग्राम के अधीक्षक अभियंता रमेश शर्मा की बहाली और फायर ब्रिगेड व नगरपालिका विभाग में ही रखने सहित तमाम मांगों को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इसके लिए कर्मचारी नगर निगम के गेट पर एकत्र हुए और प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रदेश की तमाम पालिकाओं, परिषदों निगमों व फायर ब्रिगेड के छटनी किए कर्मियों को डयूटी पर लेने की मांग की।
नगर निगम और अग्निशमन सेवा के बैनर तले कर्मचारी निगम गेट पर एकत्र हुए। सबसे पहले निगम के दिवंगत सुरेंद्र गोताखोर को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा उपप्रधान जनकराज ने की। संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया। यहां नगरपालिका संघ राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, अग्निशमन सेवा संघ के राज्य प्रेस प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज, एसकेएस ब्लॉक प्रधान जोत सिंह ने कहा कि सरकार ने 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को संघ से हुई बैठकों में कोरोना वायरस से मौत होने पर मृतक कर्मचारी के आश्रितों को 50 लाख रुपये एवं नियमित रोजगार देने, 4 हजार रुपये जोखिम बता देने व सभी काडरों में लगे ठेका प्रथा के कर्मचारियों को पे रोल पर करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन देने, क्षेत्रफल एवं आबादी के अनुपात में नए पद सृजित कर पक्की भर्ती करने सहित अन्य दर्जनों मांगें मानी थी।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने इस पर सहमति प्रकट की थी, लेकिन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एक भी मानी गई मांग लागू नहीं की है। इसे लेकर 19 सितंबर को करनाल में नगरपालिका व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। जिसमें मुख्यमंत्री ने लिखित में 30 सितंबर को बातचीत के लिए संघ पदाधिकारियों को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा 24 सितंबर को निगम व फायर ब्रिगेड के तमाम कर्मचारी मांगों को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा सभी कर्मचारी 24 सितंबर के परियोजना कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल व 27 सितंबर को भारत बंद में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस दौरान नगरपालिका शाखा प्रधान राजकुमार ससोली, चेयरमैन राजकुमार धारीवाल, वरिष्ठ उपप्रधान रोहताश, बलदीप तुंबी, पपला, रमन, गुलजार अहमद, संजय कुमार व अग्निशमन से विक्की वालिया, पवन मसीह, अमरीक सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

सुरेंद्र के आश्रितों को दें मुआवजा
इस दौरान संघ की ओर से निगम के गोताखोर सुरेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। यहां नेताओं ने कहा कि सुरेंद्र ने अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान दी है। सरकार का दायित्व बनता है कि उसके परिवार की सहायता व संरक्षण करे। नेताओं ने कहा कि सरकार सुरेंद्र गोताखोर के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed