फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees demonstrated in support of their demands

Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Jul 2024 07:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jul 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated in support of their demands
यमुनानगर। मांगों के समर्थन में अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इससे पहले वे जगाधरी अनाज मंडी में एकजुट हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया गया। यहां कर्मचारियों ने डीडीपीओ नरेंद्र को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कमल शर्मा, जिला महामंत्री सुमित ऋषि ने अधिकारी को बताया कि सरकार की ओर से कर्मचारियों के वेतन में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी से उनमें रोष है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर पक्का करने, समान काम समान वेतन प्रदान देने, प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी करने, सभी कर्मचारियों को सीएल एवं मेडिकल लीव महीने में एक न देकर कर्मचारी की इच्छा अनुसार देने की मांग शामिल है। इसके अलावा इलेक्ट्रीशियन एवं प्लंबर लिफ्ट ऑपरेटर इन सभी पोस्ट के कर्मचारियों का लेवल 1 से हटकर तीन किया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों के संबंध में 25 से 29 जुलाई तक पक्ष और विपक्ष के सभी एमएलए मंत्री एवं सांसद को ज्ञापन दिया जाएगा और अगर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो चार अगस्त को सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर गणेश ब्लॉक प्रधान, दीपक जिला कार्यकारिणी, गुरमीत ब्लॉक प्रधान, वीर सिंह जिला कार्यकारिणी, अनिल खद्री, अली बुढ़िया, अमन, नीरज, अरुण, आलोक व परमजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed