फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly spends thousands of rupees by giving intoxicants

Yamuna Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर बुजुर्ग के उड़ाए हजारों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Elderly spends thousands of rupees by giving intoxicants
यमुनानगर। रेलवे रोड पर जेपी अस्पताल के नजदीक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके पास से 53 हजार रुपये चोरी कर लिए। बुजुर्ग ने 50 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी व्यक्ति बुजुर्ग को बैंक के बाहर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात के बाद से बुजुर्ग वेंटिलेटर पर है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के रोबिन वालिया ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र वालिया का जेपी अस्पताल के नजदीक स्थित एसबीआई में बैंक खाता है। दो अप्रैल को इसी बैंक में जाकर उसके पिता ने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकलवाए थे। जब उसके पिता ने बैंक से रुपये निकलवाए तो उन्हें पीली कमीज पहने एक व्यक्ति मिला। आरोपी व्यक्ति ने 10-15 मिनट तक उसके पिता से बातचीत की अपनी बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे कोई नशीली चीज पिला दी। इसके बाद आरोपी उसके पिता को बैंक से बाहर ले गया। जहां आरोपी व्यक्ति ने उसके पिता के पास से बैंक से निकाले 50 हजार रुपये और पर्स से तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। बैंक में लगे सीसीटीवी में आरोपी व्यक्ति उसके पिता को बाहर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बाहर जाने के कुछ देर बाद उसके पिता वापस लड़खड़ाते हुए बैंक में आते हुए दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक आते ही वह बेहोश हो जाते है। उसके पिता के बेहोश होने की सूचना बैंक अधिकारियों ने उन्हें दी। जिसके बाद वह मौके पर गया। सीसीटीवी फुटेज से पूरे मामले का पता चला। वारदात के बाद उसके पिता की तबीयत बहुत खराब हो गई। वे उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed