{"_id":"65b6c1adcbc3b84b3406f284","slug":"dense-fog-and-cold-wave-troubled-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-113041-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घना कोहरा और शीतलहर ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घना कोहरा और शीतलहर ने किया परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। एक महीने बाद शनिवार को निकली अच्छी धूप से लोगों को सर्दी से भारी राहत मिली। इस दौरान तापमान में वृद्धि हुई और रात को भी ठंड कम रही है। लेकिन यह राहत एक दिन की रही, रविवार को फिर ठंड लोगों के लिए आफत बन गई। रविवार का दिन कड़ाके की ठंड के नाम रहा। शनिवार को जहां मौसम बिल्कुल साफ रहा और दिन भर धूप रही। वहीं रविवार को पूरा दिन आसमान पर बादल छाए रहे हैं। तड़के घना कोहरा रहा, लेकिन तेज हवा चलने से कोहरा छंट गया। लेकिन इस दौरान पूरा दिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। जिससे बचने के लिए लोगों ने घर से बाहर निकलने से परहेज किया। अन्य दिनों से कम लेकिन रविवार को भी काफी ठंड रही। इस दौरान अधिकतम तापामन 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवा से लोगों ठिठुरते रहे।
हालात ऐसे रहे कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद बाजार देरी से खुले और जल्दी बंद हो गए। ठंड से बचने के लिए लोगों ने घर पर रहना ही उचित समझा। जिससे देर रात तक व्यस्त रहने वाले बाजार व सड़कें दिन में भी सुनसान दिखाई दी। ठंड के कारण लोगों के दिनचर्या के काम प्रभावित रहे। सर्दी के कारण गलियों में सब्जी, फल व अन्य सामने के लिए आने वाले रेहड़ी ठेली चालकों की कमी देखने को मिली। सर्दी से बचने के लिए लोगों को सुबह से ही अलाव का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में ग्राहक न होने के कारण व्यापारी कारोबारी भी खाली बैठे रहे। ऐसे में सुबह ही बाजारों में दुकानदारों, कर्मचारियों व लोगों को आग तापते देखा गया। जबकि खाने पीने वाली दुकानों पर कुछ भीड़ देखने को मिली। इस दौरान चाट पापड़ी, गाजर जूस, मूंगफली, जलेबी सहित अन्य गर्म तासिर के खाद्य पदार्थों की मांग ज्यादा रही।
वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने भी सर्दी को लेकर पूर्वानुमान जताया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अंतिम दिनों में काफी सर्दी रहेगी। एक फरवरी से बारिश की संभावना है। फरवरी के पहले सप्ताह बारिश होने से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में चिकित्स लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। विशेषकर हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। हृदय रोगियों, बुजुर्गों, बच्चाें व बीमार लोगों को बेहद जरूरी होने पर घर से निकलने की सलाह दे रहे हैं। उन्हें घर पर रहकर हल्का व्यायाम व संतुलित आहार लेने की सलाह दी है।