{"_id":"5e71e0313d3bfbcbdd64bddf77ff9283","slug":"death-hindi-news-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दराजपुर मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति
विज्ञापन
की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा
दिया है। रविवार देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
जीआरपी थाना प्रभारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि दराजपुर व मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि लगभग 42 वर्षीय व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति की मौत चलती ट्रेन से गिरने पर हुई है।
पुलिस को जांच में मृतक के कपड़ों से एक डायरी बरामद हुई, जिसमें फोन नंबर लिखे हुए हैं। इसके साथ ही अंबाला से सहारनपुर का रेल टिकट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।