{"_id":"ed0f972801bd20797a71a8e8f24015e1","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता सरपंच के समर्थक के साथ मारपीट, हवाई फायर किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजेता सरपंच के समर्थक के साथ मारपीट, हवाई फायर किए
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। खंड के गांव चंदाखेड़ी में जीत का जशभन मनाकर लौट रहे एक सरपंच
विज्ञापन
के समर्थक के साथ मारपीट की गई। इस दौरान किसी ने हवाई फायर भी किया। मामले
की शिकायत देने के लिए सरपंच पक्ष के लोग थाने पहुंचे हैं।
चंदाखेड़ी गांव में धर्मबीर सरपंच बने हैं। उनके समर्थकों ने गांव में विजय जुलूस निकाला।
सरपंच का एक समर्थक गुल्लू जशभन मनाने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में चुनाव हार चुके एक प्रत्याशी के समर्थकोें ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान किसी ने दो राउंड हवाई फायर भी किए। फायर की आवाज सुनकर सरपंच के समर्थक वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षाें में झगड़ा भी हुआ। इसके बाद सरपंच पक्ष की ओर से मामले की शिकायत बिलासपुर थाने में की गई। थाने के एसएचओ वेदप्रकाश ने बताया कि एक पक्ष के लोग थाने आए थे। उन्होंने फिलहाल लिखित में शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।