फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NDPS act

बाइक सवार तीन युवकों से साढ़े तीन किलो चरस बरामद

Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने हथनी कुंड बैराज के नजदीक से चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों से साढ़े तीन किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन


सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि हथनी कुंड बैराज के रास्ते से कुछ युवक जिले में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर गुरुवार देर शाम उन्होंने हथनी कुंड बैराज के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब बाइक को रोककर चैक किया तो उनके पास से साढ़े तीन किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव मिर्जापुर निवासी इकराम, शहजाद व गुलजार के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed