फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   garanted, boy, born, madicin, sale, katch,

शर्तिया लड़का होने की दवा बेचते कपड़े बेचने वाले को पकड़ा

Wed, 04 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Wed, 04 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
garanted, boy, born, madicin, sale, katch,
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शर्तिया लड़का होने की दवा देने वाले एक व्यक्ति को योजनाबद्ध तरीके से पकड़ा है। पकड़ा गया व्यक्ति दवा देने के अलावा फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी व पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि अंबाला रोड पर किसी गांव में एक व्यक्ति शर्तिया लड़का होने की दवा बेचता है। लेकिन उस व्यक्ति का पता नहीं लग पा रहा है। कुछ दिन पहले पता चला कि कैल गांव में शमशेर सिंह नाम का व्यक्ति शर्तिया लड़का होने की दवा देता है। सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार ने उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग और वुमेन एंड चाइल्ड डेवलेपमेंट विभाग की संयुक्त टीम बनाई।
विज्ञापन


इसके लिए डिप्टी सिविल सर्जन व पीएनडीटी इंचार्ज डॉ विजय दहिया को नोडल अधिकारी बनाया गया। टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार व सीडीपीओ प्रवीन छाबड़ा को शामिल किया गया। टीम ने एक सप्ताह पहले एक महिला डिकोय को उस व्यक्ति के पास भेजा। शमशेर सिंह महिला को शर्तिया दवा देने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद मंगलवार को महिला को साइन किया हुआ पांच सौ रुपये का नोट देकर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में आ गई। डिकोय शमेशर सिंह की दुकान पर पहुंची। कुछ देर तक महिला से बात करने के बाद शमेशर सिंह ने उसे पांच सौ रुपये के एवज मेें दो पुड़िया दी और उसे खाने के तरीके के बारे में भी बताया। पुड़िया लेने के बाद डिकोय दुकान के बाहर आ गई और टीम को इशारा कर दिया। टीम ने दुकान में पहुंचकर पांच सौ रुपये के नोट को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स-
-दवा के बदले नोट को भगवान के आगे चढ़ाने को कहता था शमशेर-
शमशेर सिंह ने डिकोय को दो पुर्र्र्िड़या दी, जिसमें एक-एक गोली थी। शमेशर सिंह ने डिकोय को कहा कि सुबह चार बजे नहा-धोकर गोली को गाय के दूध के साथ लेना है। दूध भी उस गाय का होना चाहिए, जिसके बछड़ा हो। एक गोली खाने के बाद दूसरी गोली 10 मिनट बाद खानी है। पुड़िया देने के बाद शमशेर सिंह ने डिकोय से पांच सौ रुपये अपने हाथ में नहीं लिए, बल्कि नोट को दुकान में रखी भगवान की फोटो के सामने चढ़ाने को कहा।


बाक्स-
कई सालों से बेच रहा था दवा-
शमशेर सिंह फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। उसकी कैल गांव में मेन रोड पर छोटी सी दुकान है। वह सुबह और शाम को अपनी दुकान पर शर्तिया लड़का होने की दवा देता है और बाकी समय मोटरसाइकिल पर कपड़े लेकर गांव-गांव जाकर कपड़े बेचता है। शमशेर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया कि वह कई सालों से शर्तिया लड़का होने की दवा दे रहा है।



वर्जन-
शमशेर सिंह से जो दवा मिली है वह काले रंग की है और जड़ी-बूटियों से बनी है। ऐसी कोई दवा नहीं है, जिससे शर्तियां लड़का ही हो। इस दवा के माध्यम से वह लोगों को ठग रहा था।
डॉ रमेश, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
वर्जन-
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
राजेंद्र सिंह, एसएचओ, जगाधरी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed