फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   forest,theft,finence company,employ

जंगल में हाथ-पांव बंधे मिला फाइनेंस कंपनी का कर्म

Sat, 28 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 28 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने चार अज्ञात हथियारबंद युवकों पर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हाथ व पांव में रस्सी बंधे और मुंह पर कपड़ा बंधे हुए कर्मचारी हथनीकुंड के जंगल में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खिजराबाद पुलिस ने युवक को रस्सियों से खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस कर्मचारी से पूछताछ में जुटी हुई थी। पुलिस मामला संदिग्ध देख जांच के बाद केस दर्जकरने की बात कह रही है।

श्री राम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत सोनू ने बताया कि पिछले कई सालों से वह कंपनी में काम करता है। वह वाहनों पर हुए लोन की रिकवरी में काम करता है और आस पास के क्षेत्र से लोन हुए वाहनों की किस्तें एकत्रित करता है। सोनू ने बताया कि शानिवार को वह यूपी के बेहट, मिर्जापुर, रायपुर आदि जगहों से 368700 रुपये की किस्तें एकत्रित कर यमुनानगर के लिए हथनीकुंड के रास्ते से निकला। जैसे ही वह हथनीकुंड नाका पार करने के बाद यमुना की पटड़ी से होते हुए नेशनल हाईवे पर चढ़ने के लिए निकला तो दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया और उसके कान पर पिस्तौल तान दी। सोनू ने बताया कि बाइक सवार चारों युवक उसे जंगल के अंदर ले गए और उसके पास बैग से किस्तों के 368700 रुपये छीन लिए और उसके हाथ व पांव रस्सियों से बांध दिए। इसके बाद रूमाल से उसका मुंह बांधकर जंगल के अंदर फेंक फरार हो गए। उसने बताया कि शाम करीब छह बजे एक राहगीर ने उसको देखा और पास बने एक ढाबे पर लोगों को बताया तो वहां ढाबे से विक्की वालिया ने जाकर जंगल में देख पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर खिजराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को मुक्त करवाकर बयान लिए। देर शाम तक पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर रही थी। खिजराबाद थाना प्रभारी विपिन कुमार का कहना है कि मामला अभी संदिग्ध लग रहा है। कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। हर एंगल से जांच के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed