फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   firing, fields, yamunanagar, police, haryana

जमीन पर कब्जे को लेकर चलीं गोलियां

Sun, 18 Sep 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sun, 18 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
firing, fields, yamunanagar, police, haryana
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
छछरौली। क्षेत्र के गांव कोट बसावा सिंह अहमद माजरा में जमीन के कब्जे को लेकर पहले से ही काम कर रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। इसमें वहां मौजूद एक पक्ष के करीब आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची थाना छछरौली पुलिस ने घायलों को दो एंबुलेंस के जरिए यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में गांव की कमलेश, सीमा देवी, लीला देवी, कश्मीरी देवी, सीमा रानी, प्रवीन कौर और रामेश्वरदास व निर्मल सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद बचनाराम, सुरजभान, अमन कुमार, रामसिंह, मायाराम व पालाराम ने बताया कि वह सभी खेत में मक्की के ढरों से छल्लियों को अलग कर रहे थे। तभी वहां कुलदीप सिंह व उसकी पत्नी कुलविंद्र कौर व सुरेंद्र सिंह व उसकी पत्नी व बलकार सिंह व उसकी पत्नी, रायसिंह व उसकी पत्नी, रणसिंह व उसकी पत्नी, जयसिंह व उसकी पत्नी, रणदीप सिंह, छोटू सिंह, कुलदीप का बेटा, जाटावालां निवासी पूर्व सरपंच नवाब का बेटा, मानकपुर ललहाड़ी निवासी काका व इसके अलावा करीब चार दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर आए। उनके पास बंदूक, तलवारें, कृपाण, सरिये व लाठी-डंडे थे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते सभी ने आते ही उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।  
विज्ञापन


भागकर बचाई जान, पीछे से हुए तीन राउंड फायर:
पीड़ित पक्ष ने कहा कि आरोपियों द्वारा हमला करने पर उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई और जैसे-तैसे इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान उन पर पीछे से तीन राउंड फायर भी हुए। गनीमत रही कि गोलियां किसी को नहीं लगीं। छछरौली पुलिस मौके पर पंहुची, तब तक आरोपियों का हमला जारी था और इसमें महिलाओं समेत कई घायल हो गए। पुलिस के आने पर आरोपी वहां से भाग गए और सभी घायलों को दो एंबुलेंस की मदद से यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
बताया जा रहा है कि कोट बसावा सिंह अहमद माजरा नंबर 37 में आबादी देह की तीन एकड़ 11 मरले जमीन है, जो 1922 से चंदू पुत्र छोटा व नथ्थू पुत्र फग्गू के नाम से आबादी चमारान गैर मरूसी राजस्व विभाग के रिकार्ड में अंकित है, लेकिन उक्त आबादी में पास से गुजर रही नदी से बाढ़ आती थी। इसी कारण वहां से आबादी को हटाकर कोट बसावा सिंह में बसाया गया था। उक्त जमीन पर चंदू व नथ्थू के वंशजों का ही कब्जा चला आ रहा है, लेकिन कोट बसावा सिंह अहमद माजरा निवासी कुलदीप सिंह उक्त जमीन को अपनी बता रहा है। उसका कहना है कि यह जमीन रादौर निवासी राजिंद्र कुमार से खरीदी है, जिसके कब्जे को लेकर यह विवाद हुआ है।


कोट बसावा सिंह अहमद माजरा में जमीन के कब्जे को लेकर झगड़ा हुआ है। इसमें चार महिलाएं व दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनहें पुलिस ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर पहुंचा दिया है। मामले में पुलिस पीड़ितों के ब्यान लेने के लिए अस्पताल में गई हुई है और उसके आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
दीदार सिंह, प्रभारी, थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed