फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Diesel and batteries stolen from seized truck parked in Yamunanagar DTO office

Yamunanagar: डीटीओ कार्यालय में खड़े जब्त ट्रक से डीजल व बैटरियां चोरी, सरकारी विभाग में सुरक्षित नहीं वाहन

Mon, 23 Oct 2023 07:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 23 Oct 2023 07:01 PM IST
सार

यमुनानगर के डीटीओ कार्यालय के स्टाफ सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यलय के परिसर में खड़ी गाड़ियों में चोरी का मामला सामने आया है। जिसकी पीड़ित ने सोमवार को शिकायत थाना शहर जगाधरी में देकर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Diesel and batteries stolen from seized truck parked in Yamunanagar DTO office
ट्रक ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तो सरकारी कार्यालयों में खड़ी गाड़ियां भी सुरक्षित नहीं हैं। जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी (डीटीओ) कार्यालय परिसर में ओवरलोड में पकड़े गए ट्रक से 20 हजार रुपये का डीजल व दो बड़े बैटरे चोरी हो गए। डीटीओ ने जितना जुर्माना गाड़ी पर लगाया था करीब उतनी ही कीमत का ट्रक से सामान चोरी हो गया। वह भी तब जब डीटीओ कार्यालय में 24 घंटे स्टाफ मौजूद रहता है।

विज्ञापन


ट्रक संचालक ने डीटीओ कार्यालय के स्टाफ पर भी सवाल खड़े किए हैं। रात को कोई कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को ले न जाए इसके लिए पूरी सुरक्षा रहती है। इसके बावजूद ट्रक से हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने सोमवार को इसकी शिकायत थाना शहर जगाधरी में देकर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बोंबेपुर गांव के आरिफ खान ने बताया कि उसने खनन सामग्री की सप्लाई के लिए ट्रक खरीदा हुआ है। 18 अक्तूबर को आरटीए कार्यालय के स्टाफ ने उसके ट्रक को रक्षक विहार नाका के पास से ओवरलोडिंग में पकड़ा था। ट्रक में बजरी भरी हुई थी। ओवरलोड के हिसाब से ट्रक पर 87 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। तब ड्राइवर को वहां से भेज दिया गया था और उसके ट्रक को डीटीओ कार्यालय परिसर में ही खड़ा कर दिया था। 87 हजार रुपये का इंतजाम न होने के कारण वह गाड़ी छुड़वाने नहीं आ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक छुड़ाने पहुंचा तो चोरी का पता चला

सोमवार को वह रुपये लेकर ट्रक को छुड़ाने आया तो ट्रक की टंकी के नीचे थोड़ा सा डीजल पड़ा हुआ देखा। उसने देखा कि टंकी में डीजल बिल्कुल भी नहीं था। जांच में उसे क्लीनर की तरफ खिड़की के पास लगा शीशा भी टूटा हुआ मिला। उसने देखा कि खिड़की पर लोहे की चेन व ताला लगा हुआ था।  चोरों ने शीशा तोड़ कर अंदर से खिड़की खोली थी। वह डीटीओ कार्यालय में गया तो उसे बताया गया कि यह ताला उन्होंने ही लगाया है। क्योंकि उसके ट्रक से दो बैटरे चोरी हो गए हैं।

चोरी से 60 हजार रुपये का हुआ नुकसान

आरिफ खान ने बताया कि डीजल व 130 एम्पीयर के बैटरों की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। सरकारी कार्यालय से सामान चोरी होना कई तरह के सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ी से बाहर से आकर कोई सामान चोरी कैसे कर सकता है। जबकि आरटीए कार्यालय में 24 घंटे स्टाफ मौजूद रहता है। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed