{"_id":"628ff9c14a43dd53141ac579","slug":"dead-body-found-hanging-in-the-bathroom-in-balachaur-village-of-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: छछरौली के गांव बलाचौर में बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, बेटे-बहू पर हत्या का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर: छछरौली के गांव बलाचौर में बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, बेटे-बहू पर हत्या का केस
Fri, 27 May 2022 03:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 03:35 AM IST
सार
दूसरे बेटे की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। गला घोंटकर फंदे पर लटकाने का आरोप है। छछरौली के गांव बलाचौर की घटना है। आरोपी पति-पत्नी फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को बाथरूम में फंदे से लटका दिया। मृतक के दूसरे बेटे की ओर से उक्त आशय की शिकायत के बाद आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बलाचौर निवासी इंद्रजीत ने बताया कि पिता ओमप्रकाश (75) और भाई रामेश्वर में अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। काफी देर तक दोनों में बहस हुई।
विज्ञापन
फिर किसी तरह से मामला शांत हो गया। सुबह जब मां कांता देवी ने आवाज लगाई तो कमरे से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद तलाश शुरू की गई तो देखा गया कि पिता ओमप्रकाश का शव छत पर बने बाथरूम में रस्सी से लटका हुआ था। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले आरोपी रामेश्वर और उसकी पत्नी वर्षा मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी कांता देवी का आरोप है बेटे रामेश्वर और उसकी पत्नी वर्षा ने ही गला घोंटकर ओमप्रकाश की हत्या की है और फिर शव को फंदे से लटकाया है। विदित हो कि मृतक ओमप्रकाश किसी जमींदार के यहां मेहनत-मजदूरी का काम करता था। उसके पास तीन लड़कियां और दो लड़के हैं, सभी शादीशुदा हैं।