फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लकड़ी चोरी मामले में सीआईए वन टीम ने पकड़ा दूसरा आरोपी

लकड़ी चोरी मामले में सीआईए वन टीम ने पकड़ा दूसरा आरोपी

Mon, 24 Jun 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी चोरी मामले में सीआईए वन टीम ने पकड़ा दूसरा आरोपी
यमुनानगर। सीआईए वन टीम ने लकड़ी चोरी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली थी लकड़ी चोरी का दूसरा आरोपी सहारनपुर के गांव गदरेहड़ी निवासी दानिश गांव के पास घूम रहा है। जिसके बाद टीम का गठन किया। उसके बाद मुखबिर के बताई सूचना पर वहां पहुंची। यहां टीम को देखकर वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने आरोपी दानिश को दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दानिश से चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर बरामद किया है, जिस ट्रैक्टर पर उन्होंने लकड़ी चोरी की थी। वह ट्रैक्टर मोहसीम का है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके अब तीसरे की तैयारी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। मोहसीम व दानिश ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लकड़ी से भरी ट्रॉली चोरी की थी। 27 फरवरी को तीनों साथियों ने योजना के अनुसार जगाधरी लक्कड़मंडी से लकड़ी से भरी ट्रॉली चोरी कर ली थी और मानकपुर के पास ट्रॉली को खाली करके चले गए थे। उसके बाद उन्होंने मंडोली मंडी में किसी ठेकेदार को 100 कुंतल लकड़ी करीब 85 हजार रुपये की बेच दी।
विज्ञापन

150 क्विंटल लकड़ी चोरी करने का खुलासा
रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों ने 150 क्विंटल लकड़ी चोरी करने का खुलासा किया है। 4 फरवरी को न्यू जैन नगर निवासी मोहित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि भोगपुर में उसकी प्लाईवुड की फैक्टरी है और फैक्टरी के बाहर खाली पड़े प्लाट में 150 क्विंटल पापुलर की लकड़ी पड़ी थी, जो रात को किसी ने चोरी कर ली। यह चोरी मोहसीम वदानिश ने अपने साथी के साथ की। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आये और रात को लकड़ी लोड करके ले गए। सुबह रादौर रोड स्थित किसी ठेकेदार को लकड़ी बेच दी। आरोपी दानिश पर उत्तर प्रदेश व हरियाणा में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को लिया गया रिमांड पर
महाबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है, ताकि अन्य मामलों का खुलासा हो सके। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीसरा आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।

चोरी का आरोपी पकड़ा
उधर, डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मुखबिर की सूचना के मुुताबिक अग्रसेन चौक पर चोरी के आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ में जिसकी पहचान दडवा निवासी श्याम सुन्दर उर्फ मुंदरी के नाम से हुई। इंचार्ज ने बताया कि शिवशंकर नगर निवासी सुशांत बंसल की दड़वा के पास फैक्टरी है और 19 मार्च को रात के समय फैक्टरी से मोटरें व अन्य सामान चोरी कर लिया। यह वारदात आरोपी श्याम सुन्दर ने करनी कुबूल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed