फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सिर पर चोट लगने से नहीं, गला घुटने से हुई थी रिटायर्ड रेलवे कर्मी की मौत, अज्ञात पर हत्या का केस

सिर पर चोट लगने से नहीं, गला घुटने से हुई थी रिटायर्ड रेलवे कर्मी की मौत, अज्ञात पर हत्या का केस

Sat, 18 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
सिर पर चोट लगने से नहीं, गला घुटने से हुई थी रिटायर्ड रेलवे कर्मी की मौत, अज्ञात पर हत्या का केस
यमुनानगर। फर्कपुर के जवाहर नगर में रिटायर्ड रेलवेकर्मी नंद लाल (72) की मौत सिर पर चोट लगने से नहीं, बल्कि गला घोटने से हुई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नंद लाल की मौत गला घोंटने से हुई है। रिपोर्ट की पुष्टि थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान ने की। पुलिस ने अब मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि 14 मई की सुबह जवाहर नगर निवासी नंद लाल की मौत हो गई थी। मृतक का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। सिर पर चोट लगी हुई थी और खून लगा हुआ था। परिजनों ने तब गिरकर सिर में चोट लगने की आशंका जताई थी। तब सिर में चोट लगने से ही उसकी मौत होने का कारण माना जा रहा था। मौत के वास्तविक कारण जानने के लिए तब तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नंद लाल की मौत का कारण गला घोंटना आया है। जिस पर पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
ये दिए थे मृतक के बेटे ने बयान :
जवाहर नगर निवासी रवि शंकर ने बताया कि उसके पिता नंद लाल (72) रेलवे वर्कशॉप में एमसीएम के पद पर थे। लगभग 12 साल पहले वह रेलवे रिटायर्ड हो गए थे। तब से वे उनके साथ जवाहर नगर में रहते थे। रवि शंकर ने बताया कि वह रेलवे फाटक के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता है। रोज की तरह मंगलवार सुबह वह सब्जी मंडी यमुनानगर सब्जी लेने गया था। सुबह उसकी पत्नी अंजू रानी ने उसे फोन पर बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। अंजू रानी ने बताया कि उसके ससुर अपने कमरे में अकेले ही रहते थे। रात को सब ठीक से सोए थे। सुबह जब उनके ससुर देर तक नहीं उठे तो वह उनके रूम में उन्हें उठाने गई। वहां देखा तो वह पलंग पर लेटे थे और उनके सिर के पीछे खून लगा था। उसके बाद उन्होंने अपने पति रविशंकर को फोन पर सूचना दी। उसके बाद वह घर आए और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्कपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण गला घोंटना आया है। जिसपर मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed