फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घर में घुसकर एक युवक ने की तोड़फोड़, मालिक को पीटा

घर में घुसकर एक युवक ने की तोड़फोड़, मालिक को पीटा

Mon, 11 Mar 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर एक युवक ने की तोड़फोड़, मालिक को पीटा
घर में घुसकर की तोड़फोड़, मालिक को पीटा
विज्ञापन

यमुनानगर। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व मकान मालिक को पीटकर घायल करने सहित पैसे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के ओबराय चौक निवासी गुलशन ने बताया कि कुछ समय से उसकी कॉलोनी के जतिन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है। इसी रंजिश के चलते आरोपी उनके घर में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। उसने विरोध जताया तो उसने उसे पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह उनके घर में रखे पांच हजार रुपये चोरी करके भाग गया। पुलिस ने गुलशन की शिकायत पर जतिन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed