{"_id":"5c59dad5bdec2273875d53cd","slug":"1549392709915-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल एजेंट ने हांगकांग की बजाए युवक को भेज दिया बैंकॉक, वीजा खत्म होने पर 15 दिन बाद घर लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेवल एजेंट ने हांगकांग की बजाए युवक को भेज दिया बैंकॉक, वीजा खत्म होने पर 15 दिन बाद घर लौटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हांगकांग भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंट ने जुड्डा शेखान निवासी सुरेंद्र सिंह से तीन लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी एजेंट ने हांगकांग की जगह उसे बैंकॉक भेज दिया। दो साल का वीजा बताकर सुरेंद्र को केवल 15 दिन का वीजा देकर बैंकॉक भेजा गया। वहां से दूसरे एजेंट के जरिए हांगकांग भेजने का बात कही। लेकिन एजेंट उसके एक लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। सुरेंद्र 15 दिन बैंकॉक में रहा। वीजा खत्म होने के बाद सुरेंद्र वापस भारत में आया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सुरेंद्र सिंह ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में वह नौकरी के लिए हांगकांग में जाना चाहता था। हांगकांग जाने के लिए उसने जगाधरी की समाध गली निवासी शिवम से मुलाकात की। शिवम ने जगाधरी में यूनिक ट्रेवल के नाम से ऑफिस बनाया हुआ था। इस दौरान आरोपी शिवम ने उसे हांगकांग में नौकरी पर भेजने का आश्वासन दिया और तीन लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। जिस पर वह राजी हो गया। आरोपी ने अक्तूबर 2015 में उसका वीजा लगवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे दो लाख रुपये ले लिए और उसे कहा कि बैंकॉक में दूसरा एजेंट मिलेगा। उसको एक लाख रुपये दे देना। जो आगे उसे हांगकांग में भेज देगा। आरोपी शिवम ने उसे हांगकांग भेजने की पूरी जिम्मेवारी ली। उस समय उसका वीजा केवल 15 दिन का लगाया गया था। नवंबर 2015 में आरोपी ने उसे बैंकॉक भेज दिया। आरोपी ने जो एजेंट भेजा था, वह उससे एक लाख रुपये लेकर वहां से चंपत हो गया। इसके बाद ना तो उसे हांगकांग में नौकरी पर भेजा गया और ना ही उसका आगे वीजा बढ़वाया गया। जब उसके वीजा खत्म होने में एक दिन रह गया तो वह वहां से 12 दिसंबर 2015 को वापस आ गया। उसने जगाधरी आकर इस संबंध में आरोपी से बातचीत की। लेकिन आरोपी ने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। दोबारा इस संबंध में बातचीत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने मामले में छप्पर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी शिवम पर धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो साल का वीजा और होटल में रहने का दिया था लालच
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे हांगकांग में जॉब का पत्र दिखाकर उसका दो साल का वीजा और दो साल तक होटल में रहने का आश्वासन दिया था। लेकिन फिर बैंकॉक का केवल 15 दिन का ही वीजा दिया और बैंकॉक में एक लाख रुपये एजेंट को देकर दो साल का वीजा देने की बात कहीं थी।
विज्ञापन
मामले में आरोपी एजेंट पर केस दर्ज लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई शमशेर सिंह, जांच अधिकारी, थाना छप्पर।