{"_id":"5b0affe94f1c1b886e8b4eef","slug":"152744753519-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा, युवक पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा, युवक पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा, युवक पर केस
यमुनानगर। शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी से युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय लड़की चार अप्रैल को कालोनी में किसी काम से गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी लड़की को लक्ष्मी नारायण मंदिर वाली गली जगाधरी निवासी जोनी आहूजा शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।