फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तीन आपराधिक मामलों में तीन लोग गिरफ्तार

तीन आपराधिक मामलों में तीन लोग गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
तीन आपराधिक मामलों में तीन लोग गिरफ्तार
आपराधिक मामलों में तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ ने अलग-अलग तीन आपराधिक मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दामला बस स्टॉप के पास नशीले पदार्थ के साथ एक युवक घूम रहा है। टीम ने मौके घपर पहुंचकर वहां घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से साढ़े तीन ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दुधला निवासी साबिर के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, दूसरी ओर डिटेक्टिव स्टाफ ने चोरी के आरोप में उन्हेडी निवासी रामभूल को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 27 अक्तूबर को जठलाना में एक सूने पड़े मकान से हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी की थी। पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल ली। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।

शराब की पेटियों भरे कैंटर का ड्राइवर गिरफ्तार:
चार दिन पहले डिटेक्टिव स्टाफ ने भाई कन्हैया साहिब चौक पर शराब की पेटियों से भरा कैंटर पकड़ा था। जिसका चालक मौके से फरार हो गया था। कैंटर से 170 पेटी अवैध शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के बाद कैंटर के चालक जींद के गांव पेगा निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed