{"_id":"59fcc11e4f1c1b6d548bab29","slug":"15097368247-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिल तोड़ चोरों ने साड़ी शोरूम व गारमेंट दुकान से चुराए सवा तीन लाख व ब्रांडेड कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रिल तोड़ चोरों ने साड़ी शोरूम व गारमेंट दुकान से चुराए सवा तीन लाख व ब्रांडेड कपड़े
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रिल तोड़ चोरों ने साड़ी शोरूम व गारमेंट शॉप से चुराई सवा तीन लाख की नगदी व ब्रांडेड कपडे़
शहर की न्यू मार्केट मेें जैन संस साड़ी शोरूम व वीजे गारमेंट दुकान को बनाया चोरों ने निशाना
शहर पुलिस, सीआईए व एसएफएल टीम ने लिया जायजा, अज्ञात पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की न्यू मार्केट स्थित जैन संस साड़ी शोरूम व उसके साथ लगती वीजे गारमेंट दुकान से चोर करीब सवा तीन लाख की नकदी व ब्रांडेड गर्म कपड़े चोरी कर ले गए। चोर रेलवे रोड से सटी गली से ऊपर आए और साड़ी शोरूम की दीवार में बनी खिड़की की ग्रिल तोड़ अंदर घुसे। वारदात का पता चलते ही पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर की न्यू मार्केट जैन संस साड़ी शोरूम व उसके साथ ही वीजे गारमेंट की दुकान है। जैन संस शोरूम संचालक रवींद्र व संजय जैन ने बताया कि वह रोजाना की तरह गुरुवार रात को शोरूम बंद करके अपने घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर शोरूम में लगी खिड़की की ग्रिल टूटी हुई दिखी। उनके शोरूम के साथ लगती वीजे गारमेंट की दुकान में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से गल्ले में रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके साथ खाली गल्ले पड़ोसी की छत से मिले। उधर, वीजे गारमेंट के संचालक अंतरयामी ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से 35 हजार रुपये की नकदी व ब्रांडेड गर्म कपड़े चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है। चोरी की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील रावत, सीआईए टू के सब इंस्पेक्टर मोहन लाल व एसएफएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्ऱिट व जरूरी तथ्य जुटाए। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बॉक्स
सर्दी बढ़ते ही चोरियों का सिलसिला हुआ शुरू :
सर्दी बढ़ते ही जिले में चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया है। रोजाना सूने घरों व दुकानों के ताले टूट रहे है। लेकिन पुलिस केवल कागज काले कर इतिश्री कर रही है। बुधवार रात को जहां लेदी में चोरों ने पांच दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वहीं गुरुवार रात न्यू मार्केट में दो दुकानों को निशाना बनाया। बता दे कि यमुनानगर जिला यूपी से सटा होने के कारण यहां चोरियों, स्नेचिंग व बाइक चोरी की घटनाएं अधिक होती है। ऐसे में जहां पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है, वहीं दुकानदारों, व्यापारियों को भी स्वयं सतर्क होने की जरूरत है।
विज्ञापन
बॉक्स
चोरों की तलाश जारी : एसएचओ
शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील रावत का कहना है कि चोरी की सूचना मिलने पर वे एफएसएल टीम के साथ मौके पर गए थे। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने व लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने के निर्देश दिए।
फोटो : 15 व 17